JanjgirChampa News : गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय में किया गया परिवर्तन, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने जारी किया आदेश… जानिए स्कूल का नया शेड्यूल…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में वर्तमान में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य व छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा द्वारा जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थाओ के समय में परिवर्तन किया गया है।



जारी आदेशानुसार, जिले में एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी विद्यालय की कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक प्रातः 07.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी। इसी प्रकार ऐसे विद्यालय जहाँ कक्षाएँ दो पालियों में संचालित होती है, वहाँ प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षाएं 07.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी विद्यालय की कक्षाएं 11.30 बजे से 04.30 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की बयानबाजी को लेकर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार मंत्री खुशवंत साहेब ने दिया बयान, ये कही बड़ी बात... पढ़िए...

error: Content is protected !!