जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा प्रशासनिक एवं कार्यालयीन दृष्टिकोण से भू-अभिलेख शाखा अंतर्गत कार्यरत राजस्व निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के तहत अशोक कुमार साहू को रा.नि.मं. जांजगीर से रा.नि.मं. अमोरा, श्रीमती मिमांशु भास्कर को रा.नि.मं. सुकली से रा.नि.मं. मुलमुला, श्रीमती ऋचा राठौर को रा.नि.मं. बिरगहनी से नजूल चांपा, चंदराम साहू को रा.नि.मं. नवागढ़ से रा.नि.मं. पहरिया (अतिरिक्त प्रभार रा.नि.मं. खिसोरा), श्रीमती पिनाज आर. कुरैषी को रा.नि.मं. अमोरा से रा.नि.मं. बिरगहनी, किशोर सिंह सिदार को रा.नि.मं. शिवरीनारायण से रा.नि.मं. सारागांव, जितेन्द्र सिंह को रा.नि.मं. कोटगढ़ अति.प्रभार रा.नि.मं. अकलतरा से रा.नि.मं. बलौदा, जागेश्वर सिहानी को रा.नि.मं. बलौदा से रा.नि.मं. अकलतरा (अतिरिक्त प्रभार रा.नि.मं. कोटगढ़), रामायण प्रसाद सूर्यवंशी को रा.नि.मं. पहरिया (अति.प्रभार खिसोरा) से रा.नि.मं. बम्हनीडीह (अतिरिक्त प्रभार रा.नि.मं. बिर्रा), जयनारायण भूपेन्द्र को रा.नि.मं. मुलमुला (अति.प्रभार रा.नि.मं. पामगढ़) से रा.नि.मं. शिवरीनारायण, आदित्य झा को रा.नि.मं. राहौद से रा.नि.मं. पामगढ़, संजय सोनी को रा.नि.मं. खरौद से रा.नि.मं. राहौद (अतिरिक्त प्रभार रा.नि.मं. खरौद), श्रीमती शीला देवांगन को नजूल चांपा से रा.नि.मं. सुकली, भागवत सिंह गोड़ को रा.नि.मं. सारागांव से रा.नि.मं. जांजगीर, शेख मोहम्मद मुजीब को रा.नि.मं. बम्हनीडीह (अति. प्रभार रा.नि.मं. बिर्रा) से रा.नि.मं. नवागढ़ एवं साहेब लाल टंडन को रा.नि. वर्क लोड से नजूल शाखा जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है।









