JanjgirChampa News : 25 वीं राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप जयपुर में जिले के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जांजगीर-चाम्पा. 25 वीं सिल्वर जुबली राष्ट्रीय कराटे चेम्पियनशिप 2023 कम्युनिस्ट हॉल सेक्टर 4 विद्याधर नगर जयपुर राजस्थान में सम्पन्न हुआ. उक्त चेम्पियनशिप में दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़ एवं मेजबान राजस्थान आदि प्रदेशों से 500 महिला/पुरूष खिलाड़ियों ने शिरकत की.

 



राज्य कराते संघ छत्तीसगढ़ की टीम में जांजगीर-चाम्पा जिले से जिला कराते संघ के संयोजक वरुण पाण्डेय, गीता बरेठ, रूखमणी रानू के नेतृत्व में पार्थ तिवारी 12 वर्ष गोल्ड मेडल, हर्षवर्धन राठौर 13 वर्ष ब्राउन्स मेडल, अवजोत पाल शुक्ला, 12 वर्ष ब्राउन्स मेडल, कविता खूंटे 14 वर्ष सिल्वर मेडल, संध्या पाटले 16 वर्ष गोल्ड मेडल, सिम्मी यादव 16 वर्ष सिल्वर मैडल, शिवांगी तंवर 16 वर्ष सिल्वर मैडल, चंचल यादव 16 वर्ष ब्राउन्स मैडल, आकांक्षा चन्द्रा 16 वर्ष ब्राउन्स मेडल एवं अदिति पाण्डेय 11 वर्ष सिल्वर मेडल जीते कुल 2 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 ब्राउन्स कुल 11 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाये है. जिला कराते संघ की टीम ने आज जिले के कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी से मुलाकात कर क्लब और ट्रेनिंग के लिए समुचित व्यवस्था हेतु सौजन्य मुलाकात किये, जिसमे कलेक्टर ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी मांग शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिए. इस अवसर पर मुख्य कोच रूखमणी रानू, गीता बरेठ, राहुल पाण्डेय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने पर जिला कराते संघ के अध्यक्ष सनत राठौर, संयोजक गोपेश्वर कहरा जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष हितेश यादव उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया,सचिव जितेंद्र तिवारी,फेंसिंग संघ के कोच कु साक्षी पाण्डेय खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बैस, एसएस बघेल आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

पदक विजेताओं का चयन” इंटनेशनल ओलम्पिक डे सेलिब्रेशन फेडरेशन कप कराते चैम्पियनशिप 23 से 24 जून 2023 मापुसा स्टेडियम गोवा के लिए किया गया है । उक्ताशय की जानकारी टीम कोच गीता बरेठ ने दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!