JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला, बलौदा पुलिस ने आरोपी को जम्मू से धरदबोचा, आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी दिनेश निर्मलकर को जम्मू से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है.
आरोपी दिनेश निर्मलकर, जर्वे (ब) गांव का रहने वाला है.



दरअसल, बलौदा थाना क्षेत्र की रहने बाली नाबालिग लड़की के परिजन ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि 16 जनवरी को उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है. मामले में धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इसी दौरान साइबर सेल से तकनीकी जानकारी मिली कि संदेही जम्मू में हैं. सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और जम्मू से उसे गिरफ्तार किया है. साथ ही, उसके कब्जे से नाबालिग लड़को को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

मामले में महिला पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की का कथन कराया गया तो उसका अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 भी जोड़ दिया दिया है. मामले में आरोपी दिनेश निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : IPS रतनलाल डांगी सस्पेंड, ...इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई.. जानिए...

error: Content is protected !!