Sakti Accident Death : अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के किकिरदा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत हो गई है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया. सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और सहायता राशि देने के साथ ही समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किकिरदा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष्मण भारद्वाज सड़क पर पैदल जा रहा था और इसी दौरान अज्ञात वाहत ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

इधर, आक्रोशित ग्रामीणों में शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया. सूचना के बाद हसौद तहसीलदार बीएल कुर्रे, चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार, बिर्रा थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास एवं पुलिस की टीम पहुंची, जिसके बाद शासन की तरफ से 25 हजार रूपये की सहायता राशि देने एवं अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

मामले में पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के भेज दिया है और जांच कर रही है.

error: Content is protected !!