JanjgirChampa Thief : दुकान के संचालक के घर में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, चाम्पा पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में कबाड़ी दुकान संचालक के घर में चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : शादी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा देते थे, भेजे गए जेल...

रिपोर्ट में कबाड़ी दुकान संचालक राधेलाल बरेठ ने पुलिस को बताया है कि वह घर में ताला लगाकर खाना खाने के लिए गया था, जब राधेलाल बरेठ खाना खाकर वापस घर आया तो देखा कि घर में रखे अलमारी खुली हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 75 हजार रूपए एवं नगदी रकम 1 लाख 50 हजार रूपए जुमला 2 लाख 25 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर, चोरी करके ले गया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!