KTM 390 Adventure X हुई लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और कीमत…विस्तार से पढ़िए

नई दिल्ली. KTM ने भारत में अपनी एडवेंचर टूरर बाइक को 390 Adventure X वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.80 लाख रुपये रखी है। आपको बता दें कि ये नया वेरिएंट पहले से मौजूद बाइक से 58 हजार रुपये सस्ता है। कीमत को कम करने के लिए इसमें फीचर्स घटाए गए हैं। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में 390 Adventure X वेरिएंट की लॉन्चिग का दावा किया है। आधिकारिक रूप से इसका लॉन्च होना अभी बाकी है।



KTM 390 Adventure X के फीचर्स
केटीएम ने अपनी इस बाइक में फुल-एलईडी लाइटिंग, ऑफ-रोड मोड के साथ डुअल-चैनल एबीएस, स्लिपर क्लच और 12-वोल्ट यूएसबी सॉकेट सहित सभी जरूरी फीचर्स दिए हैं। कम हुए फीचर्स की बात करें तो ये वेरिएंट,टीएफटी डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से रहित है। साथ ही इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग एबीएस, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और क्विकशिफ्टर सहित इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स को भी मिस किया जा सकता है। आपको बता दें कि इन बदलावों को लेकर आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

इंजन
कंपनी 390 Adventure X में 373.2 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन ऑफर कर रही है। ये इंजन 9,000 आरपीएम पर 42.9 बीएचपी की शक्ति और 7,000 आरपीएम पर 37 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ये बाइक 43 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ एक मोनोशॉक के साथ आती है। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 320 मिमी सिंगल डिस्क और पीछे 230 मिमी सिंगल डिस्क दिया गया है। बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक है और इसका 177 किलोग्राम का कर्ब वेट है।

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

कीमत में BMW G310 को मिलेगी टक्कर?
KTM 390 Adventure X को कंपनी ने 2.80 लाख रुपए की कीमत पर उतारा है। अपनी नई कीमत के साथ ये मॉडल भारतीय बाजार में BMW G310 से टक्कर ले सकता है। वहीं दूसरी ओर KTM 390 Adventure X और KTM 250 Adventure की कीमतों में केवल 36 रुपए का अंतर बचा है। ऐसे में 250 Adventure के ग्राहक KTM 390 Adventure X की ओर रुक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!