Sakti Arrest : निर्माणाधीन पुलिया के पास से सेटरिंग सामान एवं सरिया की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने निर्माणाधीन पुलिया के पास सेट्रिंग समान एवं सरिया की चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों।से 21 नग लोहे के सेट्रिंग प्लेट, 3 नग लोहे के चैनल एवं सरिया के टुकड़े को जब्त किया है और आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.



दरअसल, राजकुमार तिवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि चारभांठा-सकरली गांव के पास बोरई नदी में पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है, जहां 1 अप्रैल की रात्रि निर्माणाधीन पुलिया के पास रखे 21 नग लोहे के प्लेट, 3 नग लोहे के चैनल एवं 100 किलो कटा हुआ सरिया की चोरी हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में यूकेजी विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित

रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने चारभांठा सकराली निवासी चंद्रकुमार मैत्री, दुष्यंत कुमार, पेंच कुमार मैत्री, किशन मैत्री को पकड़ा और उसके पास 21 नग लोहे के सेटरिंग प्लेट, 3 नग लोहे के चैनल एवं करीबन 100 किलो सरिया के टुकड़े सहित कुल 50 हजार के सामान को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दमाऊधारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, मुख्य वक्ता के रूप मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

पुलिस ने चारों आरोपी चंद्रकुमार मैत्री, दुष्यंत कुमार, पेंच कुमार मैत्री, किशन मैत्री को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

error: Content is protected !!