JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सी.सी. रोड निर्माण कार्यों के लिए 57 लाख रूपए की स्वीकृति मिली…

जांजगीर-चांपा. विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सी.सी. रोड निर्माण कार्यो के लिए 57 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधोसरंचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि के अंतर्गत प्रदान की गई है। विधानसभा जांजगीर-चांपा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिउंड़ में संजू सिंह के घर से हनुमान मंदिर की ओर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 6.00 लाख रूपए, ग्राम चोरभट्ठी में तोतवा मंदिर से धनीराम के दुकान की ओर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 6.00 लाख रूपए, ग्राम रोगदा में प्राथमिक शाला बंधवापारा से धरमलाल के घर की ओर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 5.00 लाख रूपए, ग्राम बोड़सरा में प्रवेश द्वार से अंडरब्रिज की ओर सी.सी.रोड निर्माण के लिए 25.00 लाख रूपए तथा सबरिया डेरा में सी.सी.रोड निर्माण के लिए 15.00 लाख रूपए राशि स्वीकृत की गई है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...

ज्ञात हो कि विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से पक्की सड़कों की मांग की जा रही थी। बरसात के दिनों में कच्ची सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो जाती थी, जिससे आवागमन में कठिनाई, स्कूली बच्चों, किसानों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। विधायक ब्यास कश्यप द्वारा इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित विभाग से लगातार पत्राचार और पहल की गई, जिसके परिणामस्वरूप अब सी.सी.रोड निर्माण के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Thief Arrest : राइस मिल से धान की चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिकअप, स्कूटी, बाइक और 21 हजार नगद जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

स्वीकृत कार्यो के तहत विभिन्न गांवों में टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण सी.सी.रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि स्वीकृत कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाएगा तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नही होगा। उन्होंने बताया कि इस मद से विधानसभा क्षेत्र के और भी कार्यो को स्वीकृति दी जाएगी, जो इस सूची में शामिल नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है और शीघ्र कार्यारंभ की अपेक्षा जताई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन, चेन माउंटेन से हसदेव को छलनी कर रहे रेत माफिया, सरकारी प्रतिबन्ध के बाद भी रेत उत्खनन जारी, रेत माफिया बेलगाम, केराकछार से लगे जोगीपाली गांव में सड़क किनारे सैकड़ों हाइवा रेत का अवैध भंडारण...
error: Content is protected !!