Sakti Big News : गन्ना रस मशीन में फंसा युवक का हाथ, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से मशीन को काटकर निकाला गया युवक का हाथ, इलाज के लिए ले जाया गया CHC जैजैपुर

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के हसौद में गन्ना रस मशीन में युवक का हाथ फंस गया, जिसे ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से मशीन को काटकर युवक के हाथ को निकला गया है और 112 की मदद से इलाज के लिए सीएचसी जैजैपुर ले जाया गया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हसौद के राकेश पटेल की हसौद के बजरंग चौक के पास गन्ने रस की दुकान है. राकेश पटेल, गन्ने का रस निकाल रहा था, इसी दौरान उसका हाथ मशीन में फंस गया और राकेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

सूचना मिलते ही डायलब112 की टीम आरक्षक रंजीत जांगड़े और ड्राइवर तुलेश्वर जायसवाल मौके पर पहुंचे, फिर ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से मशीन को काटकर राकेश पटेल के हाथ को बाहर निकाला. इसके बाद उसे इलाज के लिया सीएचसी जैजैपुर ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!