Sakti DeadBody : तालाब में मिली लापता 54 वर्षीय बुजुर्ग की लाश, 19 अप्रेल से था लापता, जांच में जुटी जैजैपुर पुलिस

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के ओड़ेकेरा गांव के तालाब में 19 अप्रैल की शाम से घर से लापता 54 वर्षीय बुजुर्ग खीखराम यादव की लाश मिली है. घटना की जानकारी मिलने पर जैजैपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराया है.



दरअसल, ओड़ेकेरा गांव के 54 वर्षीय व्यक्ति खीखराम यादव, हमेशा की तरह शाम को घूमने निकला था, जो रात तक घर नहीं आया. दूसरे दिन परिजन ने आसपास पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. गांव के कुछ युवक तालाब के साइड घूमने गए, तब बदबू आने पर तालाब में एक लाश दिखी. इसकी सूचना जैजैपुर पुलिस को दी गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना 'शबरी सेतू' हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा...

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान खीखराम यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बुजुर्ग की मौत के कारण का पता चलेगा.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में नाविकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा...

error: Content is protected !!