Sakti News : विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन और नगर पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष, पार्षद, सभापति श्रीमती रीना गेवाडीन ने सीसी रोड का भूमिपूजन

सक्ती. नगर पालिका क्षेत्र सक्ति के वार्ड क्रमांक- 17 में माजीद खान घर से सोंठी रोड तक बनने वाली सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन तथा नगर पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष, पार्षद, सभापति श्रीमती रीना गेवाडीन ने विधिवत श्रीफल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर किया. इस दौरान काफी संख्या में मोहल्ले वासी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे, तथा उपरोक्त सड़क निर्माण की मांग विगत कई दिनों से मोहल्ले वासी कर रहे थे, एवं वार्ड क्रमांक- 17 की पार्षद श्रीमती रीना नरेश गेवाड़ीन ने तत्काल इस संबंध में नगर पालिका सक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल को भी अवगत कराया तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के निर्देश पर



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शास्त्री चौक में होली के दौरान हुई काव्य वर्षा

उपरोक्त निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली, सड़क निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवडीन, पार्षद श्रीमती रीना गेवाडीन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताहिर खान, सुरेंद्र अग्रवाल गुड्डू, मनोहर लाल खूटे, जनपद सदस्य अशोक कुमार यादव, पूर्व पार्षद माजीद खान,सुरेश डेन्सिल, भगवानदास, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती दिलबाई डेन्सिल, मुकेश डेंसिल, ग्राम पंचायत सोंठी के सरपंच प्रतिनिधि दीपक डेंसिल, उप सरपंच मुकेश डेंसिल,पूरन खुटे,जय प्रकाश डेन्सिल आदि मौजूद रहें।

इसे भी पढ़े -  Kharod News : ओम शांति भवन खरौद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम

error: Content is protected !!