Sakti Rape Arrest : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला प्लांट का इंजीनियर गिरफ्तार, जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने क्षेत्र की पीड़िता से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 31 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति रूपेश प्रधान को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी व्यक्ति रायगढ़ के एक प्राइवेट प्लांट में असिस्टेंट इंजीनियरिंग के पद पर पदस्थ है. आरोपी व्यक्ति की पहचान पीड़िता से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी.



दरसअल, जैजैपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान महासमुंद के रहने वाले रूपेश प्रधान से हुई थी. शादी का झांसा देकर आरोपी व्यक्ति ने रायपुर ले जाकर दुष्कर्म किया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महासमुंद से शादीशुदा 31 वर्षीय आरोपी व्यक्ति रूपेश प्रधान को गिरफ्तार किया है और पूछताछ में बताया कि उसकी शादी हो चुकी है. मामले में जैजैपुर पुलिस ने 31 आरोपी व्यक्ति रूपेश प्रधान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : मारपीट से नाबालिग लड़के का हाथ टूटने के मामले में बजरंग दल के नगर संयोजक और सह संयोजक गिरफ्तार, भेजे गए जेल...

error: Content is protected !!