अधूरे प्यार से टूटी Rekha दे बैठी थीं इस क्रिकेटर को दिल, अधूरा रह गया ये प्यार का सिलसिला भी. पढ़िए…

Actress Rekha Love Life: खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा (Actress Rekha) का दिल एक नहीं बल्कि कई बार धड़का. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) संग उनका नाम जुड़ा जिसका जिक्र आज भी खूब होता है. मोहब्बत का ये सिलसिला कई साल चला और आज भी रेखा का जिक्र हो तो अमिताभ का नाम जुबां पर खुद ब खुद आ जाता है. लेकिन दबीं जुबां में ही कुछ और नाम भी रेखा के साथ खूब जुड़े और उन्हीं में से एक नाम था पूर्व क्रिकेटर और कभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान का.

 



 

 

 

इमरान पर दिल हार बैठी थीं रेखा

कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन संग रिश्ता ना जुड़ पाने के कुछ समय बाद रेखा का दिल जिनके लिए धड़का वो इमरान खान ही थे. तो वहीं इमरान भी उस वक्त रेखा की खूबसूरती पर फिदा थे. उस वक्त रेखा और उनका परिवार इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियल था. इतना ही नहीं रेखा की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी इमरान संग जल्द से जल्द शादी कर लें. नतीजा बात कुंडली मिलवाने तक पहुंच गई थी. कहा जाता है कि रेखा की कुंडली लेकर उनकी मां दिल्ली तक जा पहुंची कीं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

टूट गया रिश्ता

रेखा भी इमरान संग शादी के हसीन सपने देखने लगी थीं लेकिन इमरान खान ऐन वक्त पर पलट गए. उन्होंने सदी करने से साफ-साफ इंकार कर दिया था. दरअसल, वो किसी भी एक्ट्रेस संग शादी कभी नहीं करना चाहते थे. लिहाजा रेखा और उनकी मोहब्बत अधूरी ही रह गई. कहा जाता है कि उस वक्त उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक्ट्रेस की कंपनी थोड़े समय के लिए ही इन्जॉय करते हैं लेकिन शादी करने के बारे में वो कभी नहीं सोचते. इस इंटरव्यू के चर्चे तब खूब हुए थे और ये भी साफ हो गया था कि रिश्ता खुद इमरान ने ही खत्म किया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!