Sakti Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



सक्ती थाना क्षेत्र के शख्स ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था.

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

इसके बाद पुलिस में नाबालिग लड़की को कोरबा जिले के टेंगनमार निवासी आरोपी लंबोदर मांझी के घर से बरामद किया और नाबालिग लड़की के कथन से पता चला कि आरोपी लंबोदर मांझी द्वारा कोरबा के सर्वमंगला मंदिर में शादी करने एवं दुष्कर्म करने की बात सामने आई.

इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी लंबोदर मांझी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 और जोड़ी और आरोपी लंबोदर मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!