पुष्पा 2′ में सॉलिड एक्टर की एंट्री, अल्लू अर्जुन की बढ़ाएंगे मुसीबत, ‘भाईजान’ के विलेन से मिलेगा डबल चैलेंज

नई दिल्ली: साल 2021 में आई ‘पुष्पा: द राइज’ से अल्लू अर्जुन ने धमाल मचा दिया था. दर्शक तब से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं जो सुकुमार के डायरेक्शन में बन रही है. ‘पुष्पा 2: द रुल’ (Pushpa: The Rule) 2024 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में एक सॉलिड एक्टर की एंट्री हुई है, जिसने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में विलेन का रोल निभाया है.

 



जगपति बाबू ‘पुष्पा 2: द रुल’ से जुड़कर बेहद खुश हैं, जो डायरेक्टर सुकुमार के साथ ‘Rangasthalam’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. पिंकविला से बातचीत के दौरान, जगपति बाबू ने कहा, ‘सुकुमार के साथ काम करना हमेशा रोमांचक होता है, क्योंकि आपको नहीं पता होता कि आगे क्या होगा. पुष्पा 2 एक चैलेंज है और मुझे चुनौती पसंद है. सुकुमार ने मुझे अपनी पिछली फिल्मों में बेहतरीन किरदार दिए हैं और मैं उनके साथ किसी भी वक्त काम करने के लिए तैयार रहता हूं. पुष्पा की बात करूं, तो मुझे इसका पहला पार्ट पसंद आया था.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

पुष्पा 2’ में अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ न बताते हुए जगपति बाबू ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत रोमांचक हैं. मैंने हमेशा अल्लू अर्जुन पर ध्यान दिया. मुझे याद है कि 20 साल पहले मैंने उन्हें एक कॉमन जिम में देखा था.’ जगपति बाबू हर भारतीय भाषा में फिल्में करना चाहते हैं. वे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का भी हिस्सा बनना चाहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

जगपति बाबू से जब सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो वे बोले, ‘वे बहुत कूल हैं. वे बड़ी स्क्रीन के सलमान भाई बिल्कुल नहीं लगते. वे काफी जिंदादिल इंसान हैं. मेरा पूरा ध्यान रखा गया और मुझे उनके साथ वक्त बिताना अच्छा लगा. मुझे सेट पर उनका बर्ताव पसंद आया.’ बता दें कि 61 साल के जगपति बाबू ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ में राउडी अन्ना का रोल निभाया है. उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!