गजब है ये खबर : दुनिया में सबसे ज्यादा शादी करने वाला शख्स, 27 राज्य और 14 देशों का दामाद, 32 साल में की 105 शादियां, नहीं लिया किसी से तलाक… विस्तार से पढ़िए…

आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सबसे ज्यादा शादी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उसने 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ शादी की है। ये शादियां 1949 से 1981 के बीच हुईं है। हैरानी की बात ये है कि शादियां बिना तलाक लिए की गईं है।



गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, इसमें जियोवन्नी विगलियोटो (Giovanni Vigliotto) की कहानी बताई गई है। जिसमें बताया गया है कि उसका असली नाम जियोवन्नी विगलियोटो नहीं था, लेकिन आखिरी पत्नी से शादी करने के दौरान भी उसने यही नाम इस्तेमाल किया। वो 53 साल की उम्र में पकड़ा गया था।

बाद में उसने दावा किया कि उसका जन्म इटली के सिसिली में 3 अप्रैल, 1929 को हुआ, तब उसने अपना असली नाम निकोलई पेरूस्कोव बताया। हालांकि बाद में एक प्रॉसीक्यूटर की तरफ से कहा गया कि उसका असल नाम फ्रेड जिप है और जन्म 3 अप्रैल, 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ था।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

पहली डेट पर ही कर देता था प्रपोज
विगलियोटो ने 1949 से 1981 के बीच 104-105 महिलाओं से शादी की थी, उसकी कोई भी पत्नी एक दूसरे को नहीं जानती थी। यहां तक कि वो विगलियोटो के बारे में भी काफी कम जानती थीं। ऐसा कहा जाता है कि उसने अमेरिका के 27 अलग-अलग राज्यों और 14 अन्य देशों में ये शादियां कीं है। हर बार वो फर्जी पहचान के साथ ऐसा करता था। सभी महिलाओं से वे चोर बाजार में मिलता था और पहली डेट पर ही प्रपोज कर देता था। शादी होने के बाद वो अपनी पत्नी के पैसे और बाकी कीमती सामान लेकर भाग जाता था।

अपना सारा सामान लेकर मेरे पास आ जाओ
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के अनुसार, वो महिलाओं से कहता था कि मैं काफी दूर रहता हूं और इसलिए अपना सारा सामान लेकर मेरे पास आ जाओ। और जब महिलाएं सारा सामान पैक कर लेती थीं, तो विगलियोटो ट्रक में उनका सामान भरकर भाग जाता था। फिर वो दोबारा नजर ही नहीं आता था, वो सारा चोरी का सामान चोर बाजार में बेच देता था। यहीं से वो दूसरी महिलाओं को शिकार बनाता था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

कैसे पकड़ा गया शख्स ?
उसके खिलाफ कई शिकायतें होने के बावजूद वो भागने में कामयाब हो जाता, हालांकि उसकी आखिरी शिकार बनी महिला ने उसे अमेरिका के फ्लोरिडा में धर दबोचा। इस महिला का नाम शारोन क्लार्क था और ये इंडियाना के चोर बाजार में मैनेजर का काम करती थी। यहां अधिकारियों ने विगलियोटो को 28 दिसंबर, 1981 को पकड़ा। इसके बाद उसके खिलाफ जनवरी 1983 में मुकदमा शुरू हुआ। उसे कुल 34 साल जेल की सजा हुई। इसके साथ ही उस पर 336,000 डॉलर का जुर्माना लगा। उसने अपनी जिंदगी के आखिरी 8 साल एरिजोना स्टेट की जेल में बिताए। उसकी 61 साल की उम्र में ब्रेन हेमरेज की वजह से 1991 में मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

error: Content is protected !!