प्यार में अनलकी रहे सलमान ने कहा- जिनको चाहता था कि जान बुलाएं वो..

Salman Khan On Love: बॉलीवुड के स्टार सलमान खान का बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ रिलेशनशिप (Relationship) रह चुका है. हालांकि एक्टर का कोई भी रिलेशनशिप शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया. यही वजह है कि सलमान खान को देश का मोस्ट एलिजिबल बैचलर माना जाता है. हाल ही में एक्टर (Salman Khan) ने बताया कि वो ‘प्यार’ के बारे में क्या सोचते हैं…



 

 

 

 

खुद को बताया अनलकी

‘किसी का भाई किसी की जान’ एक्टर से जब उनके कमिटमेंट (Commitment) के स्टेटस के बारे में पूछा गया तो सलमान खान ने कहा कि वो प्यार के मामले में अनलकी रहे हैं. सलमान खान ने इस बात का भी खुलासा किया कि वो एक समय में शादी (Marriage) करने के बारे में सोचते थे, लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया.

इसे भी पढ़े -  Dhurandhar ने धोया तो बौखला गया पाकिस्तान, 'लियारी' की छवि सुधारने के लिए लेकर आ रहा नई फिल्म

 

 

 

 

‘मैं आजकल सिर्फ भाई हूं’

‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की सक्सेस को एंजॉय कर रहे सलमान खान अक्सर किसी न किसी शो में इंटरव्यू देते दिखाई दे जाते हैं. ऐसे ही एक टीवी इंटरव्यू (TV Interview) के दौरान जब सलमान से पूछा गया कि वो किसे डेट कर रहे हैं, तो एक्टर ने बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वो सिर्फ भाई हैं आजकल! सलमान के मुताबिक वो कभी भी प्यार में लकी नहीं रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  कौन होगा Asha Bhosle की 250 Cr की संपत्ति का वारिस? भारत से लेकर दुबई तक फैला है करोड़ों का कारोबार

 

 

 

सलमान की हाजिर जवाबी!

सलमान खान ने इसी सवाल का जवाब (Reply) देते हुए आगे कहा, जिनको चाहता था कि जान बनाएं वो भाई बुला रही हैं मुझे तो मैं क्या करूं? बॉलीवुड के भाईजान के इस रिप्लाई को जानने के बाद हर कोई (Fans) उनकी हाजिर जवाबी की तारीफ करता दिखाई दे रहा है. सलमान खान की शादी कब होगी, इस मुद्दे पर अक्सर सवाल उठते ही रहते हैं, लेकिन आज तक इसका जवाब किसी को नहीं मिल पाया है.

error: Content is protected !!