Champa Arrest : चांदी का जेवर चोरी करने वाले आरोपी और खरीददार को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाम्पा के हैं दोनों आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपी और खरीददार को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, शंकरलाल बरेठ ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ग्राहक को पैसा वापस करने के लिए पैसा लेने घर अंदर गया था और ग्राहक को पैसा वापस किया. इसके बाद, शंकर लाल बरेठ अपनी दुकान में चांदी का काम करने लगा, तब पता चला कि एक नग चांदी के कटहर पैरी को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

पुलिस ने शंकरलाल बरेठ की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 454 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए संदेही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा चांदी के जेवरात को चोरी कर आकांक्षा ज्वेलर्स के देवेंद्र सोनी के पास बिक्री करना बताया. इस पर पुलिस ने खरीदार देवेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चांदी के गले सिल्ली को जब्त किया है. प्रकरण में IPC की धारा 411 भी जोड़ी गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

प्रकरण के आरोपी नरेश यादव और खरीददार देवेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!