इस राज्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, नहीं बचा एक भी विधायक, थामा सत्ताधारी पार्टी का दामन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस के इकलौते विधायक बायरन बिस्वास सोमवार को सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में पश्चिम मेदिनीपुर जिले में पार्टी में शामिल हो गये।



तृणमूल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘आज जनसंजोग यात्रा के दौरान अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में सागरदिघी के कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास हमारे साथ शामिल हुए। हम उनका तृणमूल कांग्रेस परिवार में तहे दिल से स्वागत करते हैं।’’

इसे भी पढ़े -  पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर पुलिस

टीएमसी के ट्वीट में कहा गया, ‘‘भाजपा की विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण राजनीति के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए, आपने सही मंच चुना है। साथ मिलकर, हम जीतेंगे।’’

बिस्वास ने इस साल की शुरुआत में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सागरदिघी सीट जीती थी। इस तरह राज्य विधानसभा में कांग्रेस का खाता खुला था, क्योंकि 2021 के विधानसभा चुनावों में पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया था।

इसे भी पढ़े -  पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर पुलिस

error: Content is protected !!