Champa Big Breaking : हाइवा और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े, 1 ड्राइवर की मौत, 2 गम्भीर घायल को अस्पताल भेजा गया, वाहन में फंसे 1 अन्य व्यक्ति को निकालने कवायद जारी, मौके पर लोगों की भीड़, चाम्पा SDOP, TI मौके पर

जांजगीर-चाम्पा. हथनेवरा गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हाइवा और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हुई है और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए है. घटना में 1 ड्राइवर की मौत हो गई है, वहीं 2 घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजे गए है. साथ ही, वाहन में फंसे 1 अन्य व्यक्ति को 2 गैस कटर से काटकर निकाला जा रहा है. मौके पर चाम्पा SDOP, TI मौके मौजूद है और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

चाम्पा SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि ट्रक, चाम्पा की ओर से बम्हनीडीह की ओर जा रहा था, वहीं हाईवा, बम्हनीडीह की ओर से चाम्पा की ओर आ रहा था, तभी वाहन अनकंट्रोल हो गया और घटना घट गई है. दोनों वाहनों में चार लोग सवार थे. इसमें 1 ड्राइवर की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हुए है, वहीं एक व्यक्ति अभी भी वाहन में फंसा हुआ है, जिसे निकालने की कवायद जारी है और 2 गैस कटर से वाहन को काटा जा रहा है. फिलहाल, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस ने एम्बुलेंस, दमकल बुलाकर रखी है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!