Dabhara Todfod : नगर पंचायत डभरा में सड़क निर्माण को लेकर सड़क किनारे बनी दुकानों और जर्जर हो चके सरकारी भवनों पर चलाया जा रहा बुलडोजर

सक्ती. नगर पंचायत डभरा में सड़क निर्माण को लेकर सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों और जर्जर हो चुके सरकारी भवन में बुलडोजर चलाया जा रहा है. मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सहित पुलिस बल मौजूद है.

 



डभरा एसडीएम दिव्या अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण था और सड़क निर्माण होना है. सड़क का निर्माण में एक लेन बनने के बाद दूसरे लेन की सड़क बनाने के लिए जगह नहीं थी. सड़क बनना आवश्यक है और अवैध अतिक्रमण से आवागमन से दिक्कत होती थी. साथ ही, दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसके लिए पीडब्ल्यूडी के मार्किंग पर सड़क किनारे की दुकानें और जर्जर हो चुके सरकारी भवनों को भी तोड़ा गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

इस दौरान मौके पर डभरा तहसीलदार आशीष पटेल, डभरा सीएमओ, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ और अलग-अलग क्षेत्र से आए 4-5 तहसीलदार और पुलिस बल मौजूद है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!