Delhi Murder Case: साहिल ने साक्षी पर किए थे ताबड़तोड़ 34 वार, इस वजह से आरोपी पर हुआ खून सवार… जानिए क्या थी वजह 

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की सनसनीखेज हत्या ने सभी को दहला दिया है। साक्षी को मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसने साक्षी को 34 बार चाकू से गोदा था। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर को पत्थर से कुचला था।

 



दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा। pic.twitter.com/0kC4ht4q1f

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 29, 2023
पुलिस ने मामले में एक और खुलासा करते हुए बताया कि साक्षी ने कई दिनों से उससे बात करनी बंद कर दी थी। रविवार सुबह बी ब्लॉक में आरोपी ने लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपित मोहम्मद साहिल(20) शाहबाद डेयरी इलाके में ही रहता है और मेकैनिक मैकेनिक का काम करता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

पुलिस ने बुआ के घर से दबोचा
साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल बुलंदशहर में रहने वाली बुआ के घर चला गया था। इसके मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को पता लग गया था। वहां जाकर उनसे अपनी मां को फोन कर बताया कि वह बुआ के पास पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सामना होते ही कर दी हत्या
संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर का कहना है कि साहिल ने साक्षी पर चाकू से 34 वार किए थे। कई दिनों से साक्षी ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। रविवार रात साहिल का लड़की से अचानक आमना-सामना हो जाने पर उसने चाकू निकाल बेरहमी से मारना शुरू कर दिया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस को जानकारी मिलते ही शव कब्जे में ले लिया और अस्पताल लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को सीधा श्मशान लेकर पहुंच गई। साक्षी के परिजनों ने बताया कि उसका शव घर के लिए देने से मना कर दिया। जहां पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया।

आउटर-नॉर्थ (दिल्ली) के एडीसीपी ने बताया कि लड़का और लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे, यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

स्वाति मालीवाल की आई प्रतिक्रिया
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक नाबालिग मासूम लड़की को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!