90s की इन 10 एक्ट्रेस की खूबसूरती का आज भी नहीं कोई जवाब, 8वीं नंबर वाली का नहीं देखा होगा कभी ऐसा अवतार…देखिए 

नई दिल्ली: आप अगर नब्बे के दशक के बच्चे या युवा हैं तो फेवरेट हीरोइन के सवाल पर आपका जवाब होगा माधुरी दीक्षित, काजोल, जूही चावला, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे या ऐश्वर्या राय. रवीना टंडन, पूजा भट्ट और उर्मिला मातोंडकर ने भी इसी दशक में बड़े पर्दे पर अपनी अदाओं के खूब जलवे बिखेरे, जिन्हें देखने की खातिर दर्शक टिकट खिड़की तक खिंचे चले आते थे. हीरो कोई भी हो, नब्बे के दौर में इन हीरोइन्स की एक झलक देखने का क्रेज अलग ही था. ऐसी ही कुछ हीरोइन्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर फिर वायरल हो रहा है जो 90s में बड़े पर्दे की शान हुआ करती थीं.

 



इन हसीनाओं का रहा जलवा

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

रेट्रो बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें 90 के दशक की दमदार एक्ट्रेस नजर आ रही हैं. इस वीडियो को रेट्रो बॉलीवुड ने कैप्शन दिया है आपकी 90s की पसंदीदा हीरोइन कौन सी है. वीडियो की शुरुआत में आपको खूबसूरत सोनाली बेंद्र नजर आती हैं. उनके बाद दिखती हैं पूजा भट्ट. पूजा भट्ट के बाद मस्त मस्त रवीना टंडन का मस्त अंदाज दिखेगा. इसके बाद करिश्मा कपूर की स्माईल ताजगी देगी. फिर दिखेंगी उस दौर की नंबर वन एक्ट्रेस धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित, काजोल का भी अलहदा अंदाज नजर आएगा.

लेटेस्ट मूवी में ट्रेडिशनल लुक में दिख रही ऐश्वर्या राय का भी ग्लैमरस अवतार दिखाई देगा. जूही चावला का ऐसा लुक आपने शायद ही कभी फिल्मी पर्दे पर देखा होगा. उर्मिला मतोंडकर तो हर बार की तरह बिजलियां गिराती दिख रही हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

किसका नाम लें?

एक साथ इतने सारे हसीन चेहरे देख दर्शक भी कंफ्यूज हैं कि वो लें तो किसका नाम लें. एक यूजर ने लिखा कि माधुरी दीक्षित का लेवल ही अलग था. इसके बाद दूसरी हीरोइन्स की तारीफ करते हुए लिखा है कि एक को चुनना मुश्किल है. एक यूजर ने सवाल किया कि इस लिस्ट में 90 के दशक की मशहूर हीरोइन मनीषा कोइराला क्यों नहीं है. एक यूजर ने लिखा कि यही सब नेचुरल ब्यूटी हैं आजकल बाकी सब प्लास्टिक है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!