Maruti Ertiga नहीं पसंद तो ये सस्ती 7-सीटर खरीद लो, उससे ज्यादा मजा देगी!

Options Against Maruti Ertiga: देश में मारुति सुजुकी अर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है. लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि अर्टिगा सभी को पसंद आती होगी. बहुत से ऐसे भी लोग होंगे, जो इसे पसंद नहीं करते होंगे. तो सवाल है कि उन लोगों के लिए बाजार में क्या ऑप्शन है, जो अर्टिगा को पसंद नहीं करते?इसका जवाब किआ कैरेंस हो सकती है. किआ कैरेंस की बिक्री भी अच्छी होती है. यह फीचर्स के मामले में भी Maruti Ertiga से आगे है. हालांकि, कीमत भी अर्टिगा से ज्यादा है. खैर, चलिए कैरेंस की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

 

किआ कैरेंस के फीचर्स
— 10.25-इंच टचस्क्रीन
— वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो
— वायरलेस ऐप्पल कारप्ले
— कनेक्टेड कार टेक
— फुल डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर
— वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
— ऑटोमैटिक एसी
— वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
— बोस साउंड सिस्टम
— पेन सनरूफ
— ड्राइवर-सीटर हाइट अडजस्टमेंट
— पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
— क्रूज कंट्रोल
— 64 एंबिएंट लाइटिंग
— दूसरी रो में इलेक्ट्रिक डबल फोल्डिंग सीट्स
— तीनों रो में डेडिकेटेड एसी वेंट्स
— एयर प्यूरिफायर
— छह एयरबैग
— इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
— टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

 

 

 

स्पेसिफिकेशन
Kia Carens में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसमें ग्राहक 160पीएस/253एनएम जनरेट करने वाले 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 115पीएस/242एनएम जनरेट करने वाले 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 116पीएस/250एनएम जनरेट करने वाले 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन ऑप्शन में से किसी को भी चुन सकते हैं. एमपीवी में तीन ड्राइव मोड- ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट आते हैं. इसमें 6iMT और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन आता है. यह 6 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में आती है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

कीमत
अर्टिगा की कीमत 8.64 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.08 लाख रुपये तक जाती है जबकि किआ कैरेंस की कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.95 लाख रुपये तक जाती है. यानी, अर्टिगा के मुकाबले कैरेंस काफी महंगी है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!