LSG Vs MI 2023 : आकाश मधवाल के पंजे से जीता मुंबई, लखनऊ को इतने रनों से दी मात… देखिए

IPL Qualifier 2 LSG vs MI 2023 : आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही मुंबई ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है। अब शुक्रवार को मुंबई का सामना गुजरात से होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए और इसके जवाब में लखनऊ की टीम सिर्फ 101 रन ही बना पाई।



मुम्बई ने लखनऊ को 81 रन से हराया
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मुंबई ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है। अब शुक्रवार को मुंबई का सामना गुजरात से होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में मुंबई के लिए बल्ले से सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। सबसे ज्यादा 41 रन ग्रीन ने बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने चार और यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 40 रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए। मुंबई के आकाश मधवाल ने पांच विकेट लिए।

इस मैच में हार के साथ लखनऊ का प्लेऑफ में पहली जीत हासिल करने का सपना टूट गया। यह टीम पिछले साल भी एलिमिनेटर मैच खेली थी और हार गई थी।

error: Content is protected !!