Janjgir Big News : गाली-गलौज कर फावड़ा से हमला करने वाला 11वीं बटालियन के जवान गिरफ्तार, इस वजह से किया हमला… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने गाली-गलौज कर फावड़ा से हमला करने वाले 11वीं बटालियन के जवान को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम विनय चौधरी है.



पुलिस के मुताबिक, आज 29 मई को प्रार्थी सुबह किशन बघेल से अपना मोबाइल लेने 11वीं बटालियन गया था. बटालियन में मेस के पास किशन बघेल और अन्य लोग बैठकर आपस में बात कर रहे थे, तभी प्रार्थी पहुंचा और किशन बघेल से अपना मोबाइल लिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir judgement : युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी को 20-20 साल का सश्रम कारावास, आरोपियों में 3 सगे भाई, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जांजगीर का फैसला, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला...

इस दौरान वहां बटालियन का जवान विनय चौधरी पहुंचा और चोरी का मोबाइल तो नहीं की बात कहते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की. फिर वहां रखे फावड़ा से सिर पर हमला कर दिया. प्रार्थी ने रोका तो उसकी कलाई में चोट आई है. जमीन पर गिरने के बाद भी मारपीट करते रहा.

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 506, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया, फिर धारा 326 भी जोड़ी गई. पुलिस ने आरोपी विनय चौधरी को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त फावड़ा को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

error: Content is protected !!