Janjgir-Nawagarh Bus-Bike Accident : यात्री बस के पीछे हिस्से से टकराया बाइक सवार युवक,आई गंभीर चोट, हुआ रेफर, CCTV फुटेज आया सामने…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के राछाभांठा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक, यात्री बस के पीछे हिस्से जा टकराया. हादसे में युवक को गंभीर चोट आने की वजह से उसे नवागढ़ के अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. हादसे के बाद यात्री बस को नवागढ़ थाना में निरुद्ध किया गया है.

 



दरअसल, नवागढ़ निवासी बाइक सवार युवक पिंटू टण्डन, सेमरा गांव की ओर से नवागढ़ आ रहा था, तभी राछाभांठा मोड़ के पास वह बस के पीछे के हिस्से से जा टकराया. इसकी वजह से बाइक सवार युवक पिंटू टण्डन गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए नवागढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति होने पर युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

error: Content is protected !!