Janjgir Champa & Sakti Topper : जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले के मेरिट टॉपरों की प्रतिक्रिया, डॉक्टर, CA और प्रोफेसर बनने की जताई इच्छा

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत खरौद के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र गोविंद आदित्य ने 12वीं की मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया है और 95.60 फीसदी अंक हासिल किया है. छात्र गोविंद का कहना है कि वह डॉक्टर बनना चाहता है.

 



बलौदा के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा सौम्या सिंह को भी 12वीं मेरिट में 9वां स्थान मिला है. वह डॉक्टर बनना चाहती है.

आज बारहवीं का रिजल्ट घोषित हुआ तो उसमें खरौद के छात्र गोविंद आदित्य ने मेरिट में जगह बनाई है, जिसके बाद घर में बधाई देने लोग बड़ी संख्या में पहुंचे. गोविंद की इस उपलब्धि पर परिजन और शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

सक्ती जिले में बारहवीं की मेरिट में विवेक अग्रवाल ने जहां दूसरा स्थान हासिल किया है, वहीं श्रेया पांडेय ने नौवां स्थान हासिल किया है. दोनों छात्र-छात्रा, सक्ती अनुनय कान्वेंट स्कूल में अध्ययनरत हैं. छात्र विवेक का कहना है कि वह सीए बनना चाहता है, इसी के तहत उन्होंने पढ़ाई की है और आगे का यही लक्ष्य है.छात्रा श्रेया का कहना है कि वह प्रोफेसर बनना चाहती है और टीचिंग फील्ड में कॅरियर बनाना चाहती है. दोनों छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, शिक्षकों में खुशी है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!