Janjgir News : क़ृषि को उद्योग के रूप में अपनाए किसान : चंदेल, पीथमपुर में तेरह दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. आज देश की अर्थब्यवस्था क़ृषि पर आधारित है और किसानों को खेती जैसे कारोबार को उद्योग के रूप में अपनाने की जरुरत है।

 



उक्त बातें नवागढ़ ब्लॉक के पीथमपुर पंचायत भवन में ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर द्वारा आयोजित तेरह दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण में शामिल बिहान की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कही। उन्होंने पर्यावरण, जमीन, पानी, और मानव स्वास्थ्य पर रासायनिक खाद के दुस्प्रभाव के बारे में जानकारी देते खेती में रासायनिक खाद की जगह पर ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का उपयोग करने का आग्रह किया, वहीं धान के साथ ही दलहनी, तिलहनी, सब्जी, फल, फूल की खेती से होने वाले नगदी फ़सल उत्पादन करने का सलाह दिया। चूंकि प्रदेश में यह जिला क़ृषि प्रधान और पानी की प्रयाप्त साधन का उपयोग करना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

उन्होंने आगे कहा कि खेती का कारोबार सबसे अच्छा लाभ का काम है। जो कभी भी बंद नहीं होगा। इसके लिए प्रशिक्षण हरेक किसान को आवश्यक है। इस मौके पर बिहान की महिलाओ ने एफएलसीआरपी लक्ष्मीन कश्यप, सक्रिय महिला सावित्री पाल और सरोज साहू के नेतृत्व में गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। और महिला ग्राम संगठन की मासिक बैठक व अन्य कार्यक्रम के लिए डीएमएफ फंड से कुर्सी, टेबिल, अलमारी, दरी, व्हाईट बोर्ड, फोटोकॉपी मशीन की मांग महिलाओ ने रखी। जिसे शीघ्र ही स्वीकृति दिए जाने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर विवेका गोपाल, सतीश शर्मा, आरसेटी जांजगीर के फेकेल्टी अरुण कुमार पाण्डेय, योगेश यादव, मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव, शिवकुमारी, ज्योति, जगबाई, यशोदा, तिलोत्मा, संतोषी, संगीता, डी कुमारी, इंदु साहू, कांति साहू, निर्मला, प्रमिला, रामकुमारी, त्रिवेणी, सुनीता, ताराबाई, शिवकुमारी, सतरूपा, सविता, कल्याणी, लीला साहू, सुनीता, हरकुमारी, नीलम, मिलोतीन, मधुबाई, आशा, सुमित्रा, दुर्गेस्वरी, रामबाई, रामकुमारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

 

मानदेय समेत चार सूत्रीय मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली बिहान की सक्रिय महिला सावित्री पाल, सरोज साहू, एफएलसीआरपी लक्ष्मीन कश्यप और अन्य महिलाओ ने मानदेय बृद्धि,नियमितीकरण समेत चार सूत्रीय मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण प्रसाद चंदेल को ज्ञापन सौपा, वहीं देश के पहला किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने पखवाडे भर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मानदेय वृद्धि और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राज्य मद से मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर प्रस्तुत ज्ञापन से अवगत कराया। इस पर श्री चंदेल ने केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को बिहान के सयुंक्त क्रेडरों के समर्थन में तत्काल पत्राचार करने आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!