JanjgirChampa : प्रधान आरक्षक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी शिक्षक को 5 वर्ष का सश्रम कारावास, प्रथम अपर सत्र न्यायालय का फैसला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश जून ने ड्यूटीरत प्रधान आरक्षक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी शिक्षक रोशन खान को 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है. 5 दिसंबर 2018 को यह घटना हुई थी और इसकी रिपोर्ट जांजगीर थाना में रिपोर्ट लिखाई गई थी.

 



लोक अभियोजक राजेश पांडेय ने बताया कि 5 दिसंबर 2018 को पुलिस को सूचना मिली कि शिक्षक रोशन खान, अपने घर में उत्पात मचा रहा है. सूचना के बाद प्रधान आरक्षक रामप्रसाद बघेल, अन्य आरक्षक के साथ उसके घर पहुंचा, तभी आरोपी शिक्षक रोशन खान ने प्रधान आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में प्रधान आरक्षक आरक्षक रामप्रसाद बघेल घायल हो गया था. इसके बाद सिटी कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

एफआईआर के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया था और आज मामले की सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश जून ने आरोपी शिक्षक को 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये की अर्थदंड की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!