JanjgirChampa Accident : बाइक सवार युवक को कार ने मारी ठोकर, युवक को आई चोट, सिम्स बिलासपुर रेफर, कार चालक के खिलाफ पामगढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भदरा गांव में तेज रफ़्तार कार क्रमांक CG 04 KZ 2719 के चालक ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. इससे युवक को गंभीर चोट आई है, जिसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पामगढ़ पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भलवाही ( लगरा ) के रहने वाले तेरसराम लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बेटा अमरू लहरे को बाइक क्रमांक CG 11 AT 0495 को चलाते भदरा जा रहा था, उसी समय जांजगीर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक CG 04 KZ 2719 ने लापरवाही पूर्वक लाकर ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई है. जिसे पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नहर में गिरा युवक, डूबने से युवक की मौत, 10 किमी दूर मिली लाश...

फिलहाल, मामले में पामगढ़ ने कार क्रमांक CG 04 KZ 2719 के चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!