Janjgir-Baloda Accident : घर को तोड़ते खेत में घुसा ट्रेलर, घर के बरामदे में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घर के अन्य 4 सदस्य बाल-बाल बचे…

जांजगीर-बलौदा. बलौदा के अकलतरा रोड के घर को तोड़ते हुए ट्रेलर खेत में घुस गया. हादसे में घर के बरामदे में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं घर के अन्य 4 सदस्य बाल-बाल बचे हैं. हादसे में घर क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं बाइक समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं. बताया जा रहा है, ट्रेलर की रफ्तार अधिक थी और गाड़ी से ड्राइवर ने नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. राहत की बात है, कोई जनहानि नहीं हुई है. हादसे के बाद ट्रेलर को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. सूचना कर बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!