Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

सक्ती. 18 फरवरी 2026 को भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित होटल रेसिडेंसी में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं झारखंड से सैकड़ों राज्य स्तरीय निर्णायकों ने भाग लिया, जिन्हें उनके-अपने राज्य कबड्डी संघों द्वारा चयनित कर भेजा गया था.

 



छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव के मार्गदर्शन में राज्य के प्रतिभाशाली निर्णायकों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला. इसी क्रम में विकासखंड सक्ती के सन्नी उरांव ग्राम पंचायत देवरी एवं दुर्गेश्वरी सिदार सुवाडेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम ही प्रयास में राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रौशन किया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

यह परीक्षा अपनी कठिनता के लिए जानी जाती है, जिसमें कई प्रतिभागी बार-बार प्रयास के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते. ऐसे में दोनों का पहले ही प्रयास में सफल होना उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है.

अपनी सफलता का श्रेय देते हुए दोनों ने बताया कि उनके प्रशिक्षक तेजनारायण माधव (अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं प्रो कबड्डी टेक्निकल हेड) तथा जगमोहन (पूर्व हेड कोच, तेलुगु टाइटंस) ने उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत बनाया. साथ ही, प्रदीप यादव के मार्गदर्शन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें स्थानीय नोडल अधिकारी भुवन श्रीवास एवं टेकचंद पटेल सचिव कब्बडी संगठन सक्ती बाबूलाल चंद्रा अंतराष्ट्रीय निर्णायक शंकर दास वैष्णव का विशेष योगदान रहा.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ के 31 IPS अफसरों के तबादले... देखिए पूरी सूची...

दोनों सफल निर्णायकों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं एवं परिवार के सहयोग को देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!