JanjgirChampa Arrest : दहेज हत्या के आरोपी पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार किया, दोनों आरोपी भेजे गए जेल, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति सूरज कुमार खूंटे और सास अम्बा खूंटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति-सास के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (B), 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिसदा की नवविवाहिता 25 वर्षीय महिला शुकवारा बाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. इस पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया था. डॉक्टरों के द्वारा बिसरा का परीक्षण कराया गया, जिसमें कीटनाशक जिंक फॉस्फाइड चूहा मार होना पाया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक महिला के परिजन का बयान लिया, जिसमें आरोपी पति सूरज कुमार खूंटे, सास अम्बा बाई द्वारा दहेज में कम सामान लाने की बात को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. इससे तंग आकर नवविवाहिता महिला शुकवारा बाई ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

मामले में पुलिस ने मिसदा गांव से आरोपी पति सूरज कुमार खूंटे और सास अम्बा बाई को गिरफ़्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!