Sakti Arrest : मनरेगा के मेट से जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट, उपसरपंच का पति गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी किए जा चुके हैं 3 अपराध पंजीबद्ध, ASP ने कहा…

सक्ती. हसौद पुलिस ने मनरेगा के मेट से जातिगत गाली-गलौज और मारपीट करने वाले उपसरपंच के पति सुरेश चन्द्रा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी 3 अपराध पंजीबद्ध किए जा चुके हैं.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनरेगा के मेट संजय जाटवर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि भातमाहुल गांव में तालाब गहरीकरण का कार्य चला रहा था, जहां से वह नाश्ता करने अपनी बाइक से युगल किशोर मिरेंद्र एवं हेमकुमार यादव के साथ तालाब के पास से घर जा रहा था, तभी रास्ते में उपसरपंच के पति सुरेश चंद्रा ने रुकवाया और पुरानी बातों को लेकर जातिगत गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए सरिया के टुकड़े से मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1) (द), 3(1) (ध), 3(2) (va) के तहत जुर्म किया था. इसके बाद पुलिस ने उपसरपंच के पति सुरेश चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

मामले में एएसपी गायत्री सिंह ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी सुरेश चंद्रा के विरुद्ध 3 और अपराध पंजीबद्ध किए जा चुके हैं, जिसमें एट्रोसिटी एक्ट भी शामिल है. इसके अलावा एक मामले में सुपारी भी दिया था. पूर्व में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी और इसके आलावा समय-समय पर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!