JanjgirChampa Death : सांप के डसने से 30 वर्षीय युवक की मौत, नवागढ़ पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरगांव में सांप के डसने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

 



बरगांव का 30 वर्षीय युवक रविन्द्र साहू आंगन में था. इस दौरान सांप ने उसे डस लिया. परिजन उसे लेकर नवागढ़ अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और परिजन का बयान लेकर पंचनामा कार्रवाई की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम किया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!