JanjgirChampa Farmer Protest : कृषक चेतना मंच के बैनर तले किसानों ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर में कृषक चेतना मंच के बैनर तले किसानों ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. किसानों ने राज्य सरकार से 14 और केंद्र सरकार से 5 मांग की है. 19 मांगों में रबी फसल के धान को खरीदने किसानों की प्रमुख मांग है.

 



इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

कृषक चेतना मंच ने इससे पहले नवागढ़ और पामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में धरना देकर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था. इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने धरना प्रदर्शन में सहभागिता निभाई थी.आज जिला मुख्यालय जांजगीर में कृषक चेतना मंच के द्वारा धरना आंदोलन किया गया, जिसमें दूर-दूर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

कृषक चेतना मंच के जिला संयोजक राजशेखर सिंह एवं सचिव संदीप तिवारी ने कहा है कि किसानों के हितों के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है. सितंबर में जिले भर में बाइक रैली निकालकर किसानों को उनके हक के लिए जागरूक किया जाएगा.

error: Content is protected !!