Janjgir News : इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से चाम्पा के उदय शर्मा की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए 3.95 लाख की राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से चांपा निवासी उदय शर्मा पिता स्व. बजरंग शर्मा के किडनी प्रत्यर्पण उपचार हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत पैकेज राशि 3.95 तीन लाख पंचान्बे हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृत राशि मे सर्जरी, इंडक्शन और दवाईयों की राशि शामिल है। आज इंजी. पाण्डेय द्वारा प्रार्थी उदय शर्मा को यह जानकारी दी गयी। इंजी. पाण्डेय ने बताया कि उदय शर्मा क्रानिक किडनी डिसिज स्टेज 5 बीमारी से पीड़ित है उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है।

 



इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

सर्जरी डॉ. एस. हेमलता क्रिश्चयन मेडिकल कॉलेज पानीपत केम्पस किलमीन्नल जिला रानीपेत तामिलनाडु के द्वारा होना है। राशि स्वीकृत होने पर उदय शर्मा को अपने ईलाज मे राहत मिलेगी । उदय शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय को आभार व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि इंजी. पाण्डेय निरंतर जनहित के कार्यो मे विशेषकर स्वास्थ्य , शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में प्रयास करते रहते है अभी तक अपने प्रयासो से वो शिवांष कश्यप बुड़ेना को 12.30 लाख, जाहिदखान पाली 16.10 लाख, अनुराग सूर्यवंशी 7.06 लाख, मन्नूलाल कश्यप कुरियारी, 7.86लाख की राशि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से प्राप्त हो चुकी है।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!