JanjgirChampa News : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 5 मई को जांजगीर में होगा कॅरियर मार्गदर्शन, पूर्व IAS ओपी चौधरी होंगे शामिल, छात्र-छात्राओं और युवाओं में दिख रहा उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लिंक रोड स्थित ज्ञानदीप स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति ‘कॅरियर मार्गदर्शन’ का आयोजन 5 मई को शाम 4:30 बजे से किया जाएगा. यहां कॅरियर मार्गदर्शन के लिए पूर्व आईएएस ओपी चौधरी पहुंचेंगे. इस तरह आयोजन के लिए युवाओं, छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिख रहा है.



छात्र-छात्राओं का कहना है कि जांजगीर में छात्र हित में ऐसा आयोजन होना, बहुत बड़ी बात है और शहर के लिए बड़ा पल है, जब पूर्व आईएएस ओपी चौधरी युवाओं, छात्र-छात्राओं को सम्बोधन के लिए जांजगीर आ रहे हैं. छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के प्रयास की तारीफ की है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

error: Content is protected !!