JanjgirChampa News Update : 1 माह से लापता छात्र की कुएं में लाश मिलने का मामला, SP ने जांच के लिए बनाई स्पेशल टीम, इन्हें शामिल किया गया…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला उपथाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में 1 माह से लापता छात्र की कुएं में लाश मिलने के मामले में एसपी विजय अग्रवाल ने चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार के नेतृत्व में टीम गठित की है. टीम में जांजगीर टीआई लखेश केंवट समेत 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं. घटना की परिस्थिति के हिसाब से हत्या की आशंका जताई गई है. पुरानी लाश होने की वजह से सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है. फिलहाल, पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है. पुलिस की टीम हर बिंदु पर जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

दरअसल, 13 अप्रेल को मुड़पार गांव के छात्र विशेष धीवर लापता हो गया था. परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही थी. इस दौरान एक माह बाद 14 मई को कुएं में छात्र विशेष धीवर की लाश मिली है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!