JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला युवक तेलंगाना से गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 19 वर्षीय युवक दीपक साहू को तेलंगाना से गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376, 376 (2) क, धारा 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी दीपक के कब्जे से नाबालिग बालिका को पुलिस ने बरामद किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने 4 जनवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी को 1 जनवरी 2023 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कर भगाकर ले गया है. इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

सायबर सेल की मदद से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम तेलंगाना के लिए रवाना हुई, जहां से 19 वर्षीय आरोपी दीपक साहू, तारो खैरकना कला गांव, थाना कबीरधाम के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है.

फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी युवक दीपक साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!