Jaya Kishori Fitness Tips : जया किशोरी ने बताया कैसे किया 15 दिनों में अपना वजन कम, फिटनेस ट्रेनर बनी यह मशहूर कथावाचक

कथावाचक और मोटिवेशनल जया किशोरी को देश से लेकर विदेशों तक में जाना जाता है। जया किशोरी के भजन हर घर में पसंद किए जाते हैं। इसके साथ उनकी सादगी के भी लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर जया किशोरी के लाखों लोग फैन हैं और उनके मोटिवेशनल बाते लोगों को खूब पसंद आती हैं।



इसके अलावा जया किशोरी के विचारों को लोग अपने जीवन में उतारते भी हैं। वहीं, इन दिनों जया किशोरी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी हुई। इसकी के चलते आज हम आपको उनकी सेहत और फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं। बता दें कि जया किशोरी ने 15 दिनों में अपना काफी वजन घटा लिया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

जया किशोरी अपने सेहत का काफी ख्याल रखती हैं। हालांकि जब जया किशोरी अपने भजनों को लेकर सुर्खियों में आई थी। वह काफी मोटी थी और उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। इसके बाद जया किशोरी अपने सेहत का लेकर सतर्क हुई और उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और 15 दिन के अंदर उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया।

जया किशोरी ने अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट पर खास ध्यान दिया और उन्होंने एक्सरसाइज करना शुरू किया। जानकारी के अनुसार, जया किशोरी ने केवल 15 दिन में अपने आप को फिट कर लिया था। खाने में जया किशोरी गेहूं की रोटी से ज्यादा बाजरे की रोटी पसंद है। इसके साथ ही वह मक्खन और गुड़ केसर खाना पसंद करती हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

error: Content is protected !!