Malkharauda Loot Giraftar : किराना व्यापारी को चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. चाकू दिखाकर किराना व्यापारी से लूट करने वाले 2 आरोपियों को मालखरौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त बाइक एवं चाकू को जब्त किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

 



दरअसल, संतोष कुमार साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी किराने की दुकान बंद कर रहा था और हाथ में थैला रखा, तभी नरेश यादव आया और चालू दिखा कर थैला छीनकर भागने लगा, तब संतोष साहू ने नरेश यादव को दौड़ाया, तब नरेश यादव नहर पार के पास थैला को फेंककर अपने साथी चितेश्वर साहू के साथ बाइक में बैठकर भाग गया. आरोपी चोर, किराना व्यापारी से 200 रूपये ही छीन कर भाग पाया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 392, 120बी के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी नरेश यादव, चितेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 200 रूपये, थैला, चाकू एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. पुलिस से दोनों आरोपी नरेश यादव और चितेश्वर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!