Sakti Death : कूलर चालू करते वक्त करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की हुई मौत, हसौद थाना क्षेत्र की घटना

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के परसदा गांव में कूलर को चालू करते समय करंट की चपेट ने आने से 32 वर्षीय महिला सुख बाई भारद्वाज की मौत हो गई है. पुलिस ने मौके में पहुंच कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक महिला का पति रामेश्वर भारद्वाज, बिलासपुर में रोजी-मजदूरी करने गए है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परसदा गांव की 32 वर्षीय महिला सुखबाई भारद्वाज, घर में कूलर को चालू करते वक्त करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. करंट लगने से महिला के होंठ में जलने के निशान है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

error: Content is protected !!