Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…

जांजगीर-चाम्पा. जिला चिकित्सालय परिसर जांजगीर में छग विधानसभा के पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर आम जनता को समर्पित किया.
इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी विशेष रूप से उपस्थित थे. जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएमएचओ श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, डीपीएम उत्कर्ष तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण, निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगरण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

108 एम्बुलेंस को रवाना करने के पूर्व पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी ने सभी वाहनों का निरीक्षण भी किया. पूरे प्रदेश में नए 108 एंबुलेंस को प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर जिले में भेजा गया है. जांजगीर-चांपा जिले को 10 नए 108 एंबुलेंस वाहन प्राप्त हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!