Sakti News : रतनजोत पर करोड़ों का भ्रष्टाचार करने वाली भाजपा गोधन न्याय योजना देखने जा रही है : पुरुषोत्तम साहू

सक्ती. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा के प्रवक्ता एवं एडवोकेट पुरुषोत्तम साहू ने भारतीय जनता पार्टी को 15 वर्षों के शासनकाल में केवल भ्रटाचार करने वाली पार्टी बताया है.



उन्होंने आगे कहा है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की गोधन न्याय योजना को केंद्रीय सरकार की एजेंसी सहित विभिन्न संगठन उन्हें सराहा है तथा कई राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश में लागू करने की योजना बना रही है. इस योजना से लाखों परिवार, गरीब मजदूर लाभान्वित हो रहे हैं तथा अनेक महिला समूह सशक्त होकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

अभी-सभी भाजपा के कार्यकर्ता गोठान भ्रमण के लिए जा रहे हैं, जो कभी नारा देते थे कि तेल नहीं है खाड़ी में, डीजल बनेगी. बाड़ी में 15 साल के कार्यकाल में तो किसी बाड़ी से डीजल बना नहीं, लेकिन रतनजोत के नाम पर अरबों खरबों का घोटाला हो गया. इस प्रकार मुद्दा विहीन भाजपा छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्य और छत्तीसगढ़िया वादा से घबरा गई है और आलीशान महलों से निकलकर जगह-जगह बने गोठानों में भ्रमण के लिए जा रही है. कांग्रेस सरकार की उपलब्धि से भाजपाई भयभीत हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!