Janjgir Accident : वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचला, दोनों की हालत गम्भीर, जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पेंड्री गांव में एनएच-49 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचल दिया. दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से दोनों घायलों को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



अकलतरा क्षेत्र के कोटगढ़ गांव के कमल सिंह कंवर और शुक्रवार सिंह कंवर, बाइक से बम्हनीडीह क्षेत्र के पुछेली गांव जा रहे थे. इस दौरान वे जांजगीर क्षेत्र के पेंड्री गांव में एनएच-49 पर पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे के बाद दोनों लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

घटना की सूचना पर 108 एम्बलेन्स की टीम पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गम्भीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!