Sakti News : बेरोजगारी भत्ता को लेकर युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन और मालखरौदा SDM ऑफिस घेराव आज

सक्ती. ब्लॉक मुख्यालय मालखरौदा में बेरोजगारी भत्ता को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन एवं एसडीएम ऑफिस का घेराव किया जाएगा.



भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार बेरोजगारी भत्ता के नाम पर बेरोजगारों को धोखा दे रही है, जिसके लिए भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में सक्ती जिले के बेरोजगारों के द्वारा सरकार के इस रवैया का 8 मई को विरोध किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, युवा मोर्चा एवं बेरोजगारों को प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अग्रवाल सभा सक्ती के पुनः अध्यक्ष बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार किया व्यक्त

error: Content is protected !!