Sakti News : सट्टा खेलाने वाले और शराब की बिक्री करने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ा, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, TI और ASP ने कहा…

सक्ती. सट्टा खेलाने वाले शख्स को पकड़कर मालखरौदा पुलिस थाना लेकर आई और कुछ देर बाद पुलिस ने सटोरिया को छोड़ दिया, वहीं शराब की बिक्री करने वाले शख्स को भी पुलिस ने पकड़ा, लेकिन उसके ऊपर भी कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.



सूत्रों से मिली जानकारी की अनुसार, मालखरौदा पुलिस ने कुरदा गांव के सट्टा खिलाने वाले शख्स को पकड़ा और पुलिस उसे थाना लेकर पहुंची. फिर कुछ देर बाद सटोरिया को छोड़ दिया गया. दूसरी ओर, कुरदा गांव में ही शराब की बिक्री करने वाले शख्स को भी पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन उसके ऊपर भी कार्रवाई नहीं की गई. इस तरह पुलिस के द्वारा आरोपियों को रूपये के लेन-देन करके छोड़ने की क्षेत्र में चर्चा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई का तांडव : राजेश अग्रवाल

मामले में मालखरौदा टीआई केके मोहले ने बताया कि शख्स पहले सट्टा खेलाता था. इसी के संदेह में उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. उसके खिलाफ सबूत नहीं पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया है, वहीं शराब की बिक्री करने वाले शख्स को पुलिस टीम ने अगर पकड़ा होगा तो इसके बारे में पता किया जाएगा. फिलहाल, इसकी जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

 

मामले में एएसपी गायत्री सिंह का कहना है कि इस प्रकार की अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. मामले की जांच की जाएगी और सही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!